Hazaribagh

बड़ा बाजार पुलिस की बड़ी कामयाबी,चोरी किए गया बच्चा को किया बरामद, भेजे गए दो न्यायिक हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

22.04.2025 को वादिनी चादो पासी,झोपड़ी पट्टी सरना मैदान, थाना-बड़ा बाजार ओ०पी० जिला-हजारीबाग के द्वारा दिनांक-18/04/2025 को वादिनी के 1.5 वर्ष के बच्चा मालिक पासी को अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी कर लेने के आरोप में लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर सदर (बड़ा बाजार ओ०पी०) काड स0-116/25 दर्ज किया गया तथा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम जिस बच्चे के साथ अन्य एक बच्चा जिसका उम्र करीब 05 वर्ष था उसने 1.5 वर्ष के बच्चे के चोरी करने वाले व्यक्ति को सागर होटल, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास देखा जिन्होने वादिनी को बताया एवं वादिनी द्वारा थाना में सूचित किया गया। सूचना पाकर तुरंत वहाँ पहुँचने पर दो व्यक्ति वहाँ उपस्थित मिले जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. छोटु विश्वकर्मा उर्फ टिकु, पिता-सुरेश विश्वकर्मा, पता-दरिया बारका, थाना ईचाक वर्तमान पता-जे०पी०ए० मोहल्ला, हजारीबाग एवं 02. रोहित कुमार, पिता-स्व० रविन्द्र राम, पता-लेपो रोड, थाना-सदर, हजारीबाग बताया इन दोनो ने सुदीप स्वर्णकार एवं उसकी पत्नी सीमा शर्मा के साथ मिलकर उक्त बच्चा चोरी करने एवं बेचने में अपना-अपना संलीप्तता स्वीकार किया । इन दोनो के निशानदेही पर चोरी हुए बच्चा मालिक पांसी को सरिता देवी, पति-संतोष ठाकुर, पता-बालीडीह, थाना-सरिया, जिला-गिरिडीह से बरामद कर वादिनी को बच्चा को सौंप दिया गया तथा कांड के अभि० छोटु विश्वकर्मा उर्फ टिंकु, पिता- सुरेश विश्वकर्मा एवं रोहित कुमार, पिता-स्व० रविन्द्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बता दे कि थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक लगातार इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहे हैं और उनका कहना है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों मे अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग,
पु०अ०नि बिट्टू रजक थाना प्रभारी, बड़ा बाजार ओ०पी०, हजारीबाग,
पु०अ०नि० राहुल कुमार, सदर, हजारीबाग।,
पु०अ०नि० रमेश हजाम, सदर, हजारीबाग ।,
म0आ0/608 बैजन्ती कुमारी,रिजर्व गार्ड बड़ा बाजार उपस्थित थें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...