Jharkhand

*बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातु में खिलाड़ियों को सौंपा ड्रैगन बोट, राष्ट्रीय खेल दिवस पर फीता काटकर किया उदघाटन।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू डैम स्थित विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से लगभग 5 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई ड्रैगन बोट का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया गया। विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर केरल से मंगाई गई ड्रैगन बोट का विधायक ने पतरातु प्रखंड के नेतुआ टापू में फीता काटकर उद्घाटन किया। डैम परिसर पहुंचने पर झारखंड ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों एवं नाविकों ने विधायक का जोरदार तरीके से फूल माला पहनकर स्वागत किया। विधायक अंबा ने इस अवसर पर युवक युवतियों का हौसला अफजाई करते हुए खुद से भी पतरातू डैम में ड्रैगन बोट चलाया। विधायक इस मौके पर कहा कि नाविक प्रतियोगिता के लिए स्थानीय युवक युवतियों की सुविधा हेतु ड्रैगन वोट उपलब्ध कराया गया है। खिलाड़ियों की माँग पर संज्ञान लेते हुए तुरंत 5 लाख की अनुशंसा की गई एवं ड्रैगन बोट उपलब्ध कराया गया ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। विधायक ने खिलाड़ियों के हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, कुरसे पंचायत के मुखिया संदीप उरांव, हरिहरपुर पंचायत उप मुखिया प्रेम महतो, झारखंड ड्रैगन बोर्ड के सचिव संतोष कुमार, अर्जुन मुंडा, सुदर्शन मुंडा, दिलेश्वर मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, महादेव मुंडा, सुशीला देवी, सपना देवी, वजीर अंसारी, कलाम अंसारी, प्रयाग महतो, कपिल देव महतो, वीरेंद्र महतो, विजय मुंडा,जितेंद्र मुंडा, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेंद्र सिंह, रमेश बेदिया, देव कुमार बेदिया, अजीत सिंह,आरती देवी, रामकुमार महतो पूजा कचछप सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...