JharkhandpatratupatratuRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय पतरातू में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
हाल ही में टाना भगत इण्डोर स्टेडियम रांची में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैंपियनशिप में 2025 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सुरेश कुमार पाठक, आर्यन कुमार गंझू ,विशेष कुमार ,शिवम जायसवाल ,सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आर्यन कुमार गंझू ,कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रतीक कुमार पाठक ,रिया कुमारी ,प्रिंसेस जानवी,अजीत मुंडा ,नमन कुमार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।

विधायक ने पदक विजेताओं को फूल माला और डायरी पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे क्षेत्र के बच्चों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से करने में मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है खेलने केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि यह अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों के कोच और उनके परिजन भी उपस्थित रहे हैं विधायक ने आश्वासन दिया है कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव मदद और खेल सुविधाओं में सुधार का प्रयास करेंगे। अंत में कोच योगेंद्र गंझू , नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं राजू किस्कू ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, कटिया मुखिया किशोर महतो, पंच मंदिर मुखिया राहुल, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक ,गुड्डू सोनी ,नंदकिशोर महतो ,कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार ,सुजीत कुमार, राहुल कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...