Jharkhand

*भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा द्वारा भुरकुंडा कोलियरी लोकल सेल पुनः चालू कराने व अपने हक अधिकार को लेकर बैठक की गई*

Share
Share
Khabar365news

झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा का पुनः विस्तार किया गया

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित आज झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा द्वारा भुरकुंडा कोलियरी लोकल सेल चालू करने एवं अपने हक अधिकार भागेदारी को लेकर बैठक किया गया।जिस बीच सभी के सर्वसम्मति से झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा का विस्तार किया गया।जिस दौरान सभी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष किशुन नायक को बनाया गया वहीं सचिव संजय नाथ करमाली। कोषाध्यक्ष सागर कुमार। मिडिया प्रभारी मंसूर खान को बनाया गया।

नवनियुक्त समिति के विस्तार के बाद सभी सदस्यों ने झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा में एकजुटता के साथ अपने हक अधिकार के लिए लड़ने का संकल्प लिया। कहा भुरकुंडा कोलियरी लोकल सेल चालू कर अपने भागीदारी सुनिश्चित करें एवं हक अधिकार को लेकर आगे का रणनीति बनाते हुए बहुत जल्द सीसीएल महाप्रबंधक और भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पूरे मामले पर संरक्षक अजय पासवान मुखिया एवं अध्यक्ष किशुन नायक ने कहा झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा पुर्व में भी पिछले दस वर्षों से बेरोजगार कोयलांचल वासियों के हक अधिकार में आंदोलनरत रहा है। आज भुरकुंडा कोलियरी द्वारा लोकल सेल चालू होने के बाद कोयलांचल शहरी क्षेत्र के प्रभावितों को भागीदारी में उनके हक से वंचित रखा जाता है जबकि लोकल सेल चालू होने के बाद इस क्षेत्र में रह रहे लोग ही ज्यादा प्रभावित होंगे उन्हें ही प्रदूषण की मार झेलनी पड़ती है इसलिए भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में आज कमेटी का पुनः विस्तार किया गया और एकजुटता के साथ प्रबंधक से अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

और इस बीच भुरकुंडा पंचायत समाजिक व्यक्ति विजय राम गृह रक्षा वाहिनी होम गार्ड पद पर कार्यरत का आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट मौन धारण कर शौक व्यक्त किया गया।झारखंडी बेरोजगार कोयलांचल संघर्ष मोर्चा नवनियुक्त पदाधिकारियों का नाम: अध्यक्ष: किशुन नायक। उपाध्यक्ष रोशन पासवान। प्रेम पासवान। गोपाल नायक।सचिव: संजय नाथ करमाली। सह सचिव बिक्रम कुमार गुप्ता। विजय पासवान। विजय साहू लपंगा कोलियरी।कोषाध्यक्ष: सागर कुमार ।सह कोषाध्यक्ष कृष्णा यादव। पंकज कुमार। मिडिया प्रभारी मंसूर खान।मुख्य संरक्षक: अजय पासवान मुखिया। नौशाद हुसैन। रामनरायण कुमार मुखिया। दीपक कुमार। संजीत राम। लखन पासवान। विजय दुबे। दीपक भुइंया पसंस। आजाद भुइंया। शिवशंकर भुइंया। भुनेश्वर मेहता ‌ इत्यादि।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...