हजारीबाग

कृष्णा दांगी हत्याकांड में कटकमसांडी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियुक्त सलाखों के पीछे — थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता की हो रही सराहना

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में चर्चित कृष्णा दांगी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी और अहम कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 94/25 के प्राथमिक अभियुक्त बलदेव साव (पिता- भोला साव, ग्राम ढोंटवा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पर रेखा कुमारी के पति कृष्णा दांगी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का गंभीर आरोप है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।
दिनांक 27 मई 2026 को कटकमसांडी पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय हजारीबाग के लिए प्रस्थान कराया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये की चर्चा तेज हो गई है।
इस पूरे मामले में कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रिय कार्यशैली और लगातार मॉनिटरिंग की सराहना की जा रही है। गंभीर मामलों में तेज कार्रवाई, आरोपियों तक पहुंचने की तत्परता और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की उनकी पहल ने लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत किया है। थाना प्रभारी की सक्रियता ने यह साफ संदेश दिया है कि अपराध चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, कानून के हाथ से कोई बच नहीं सकता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

4वीं जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 115 तैराकों ने दिखाया दमखम

Khabar365news115 तैराकों ने लिया हिस्सा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शुभारंभ विजेता...

हजारीबाग

छड़वा नो-एंट्री पर चला ट्रैफिक का सख्त अभियान, 243 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsयातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता से नियम तोड़ने वालों में...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...