हजारीबाग

पेलावल ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138 अवैध कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी का दो दिन में दिखा एक्शन

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल ओपी पुलिस ने अवैध कफ सिरप (ओनेरेक्स/Onerex) के कथित परिवहन एवं खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 138 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक, पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत थाना कांड संख्या 85/26 दिनांक 31.05.2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 18(c)/27(b)(ii) Drugs & Cosmetics Act तथा 8(c)/22(b) NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी नाजिम हुसैन (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्व. इन्तेखार हुसैन, निवासी खुटरा (डुकरा), थाना कटकमसांडी पेलावल, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार रजक की सक्रिय कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में पदभार संभालने के महज दो दिन के भीतर की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए प्रभारी के आने के बाद अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश साफ दिख रहा है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों एवं अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...