BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आतंकी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी और अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम मॉड्यूल के एक और आतंकी हुफैजा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आतंकी हुफैजा की तलाश में पिछले कई दिनों से मुंबई में सेल और मुंबई एटीएस की टीम छापेमारी कर रही थी। एक दिन पहले दैनिक जागरण में यह प्रकाशित किया था कि मुन्ना के करीबी हुफैजा की तलाश में सेल मुंबई में छापामारी कर रही है।

बता दें कि हुफजा मुंबई अंडरवर्ल्ड में दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड और आईएसआई के एजेंट मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी है। मुन्ना कराची से उसको निर्देश देता था और यह उसके अनुसार काम कर रहा था। हुफैजा को मंगलवार रात मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब तक इस मॉड्यूल के नौ आतंकियों को स्पेशल सेल चार राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले एक माह से आइबी के इनपुट पर स्पेशल सेल, दिल्ली मुंबई, राजस्थान और पंजाब में इस मॉड्यूल के आतंकियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...