जमशेदपुर। हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्याकांड की जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Leave a comment