JharkhandRanchi

देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान:जीएम

Share
Share
Khabar365news

डकरा. देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान रहा है.यह संगठन प्रबंधन और ट्रेड यूनियन को पक्ष-विपक्ष के रूप में नहीं मानकर उद्योग के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखती है इसलिए एचएमएस देश के कई औद्योगिक क्षेत्र में नंबर-वन ट्रेड यूनियन है.उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही.वे गुरुवार को डकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में एचएमएस के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में इनसे जुड़े कई श्रमिक संगठन काम कर रही है और सभी अपना साकारात्मक योगदान कंपनी के लिए दे रहे हैं.एचएमएस के झारखंड कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद एक स्वतंत्र, स्वालंबी एवं प्रजातांत्रिक केन्द्रीय श्रमिक संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए बड़े समाजवादी सोंच के नेताओं ने इसका गठन किया.इस संगठन ने हमेशा अपने को सभी राजनीतिक दलों से दूर रखते हुए सिर्फ मजदूरों के कल्याण और उधोग के विकास को प्राथमिकता दी.उन्होनें कहा कि आज का दिन मजदूर और उधोग के सर्वांगीण विकास का शपथ लेने का दिन है.समारोह को गोल्टेन प्रसाद यादव,गुल्फी देवी,चुरामन दास,विकास दुबे, संदीप सिंह छोटू एवं राकोमयू के सुनील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया

.इसके पहले कमलेश सिंह ने महाप्रबंधक को शाॅल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया.दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. अंत में सभी के बीच मिठाई बांटी गई.अध्क्षता गोल्टेन प्रसाद यादव, संचालन डीपी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मंतोष सिंह ने किया.इस अवसर पर मनु सिंह,अजय झा, निर्भय सिंह, उज्वल सिंह, गोलू यादव, जिमी, छोटू बारीक,अजय चौहान, गणेश ठाकुर शर्मा, निरंजन चौबे, प्रकाश उरांव, टुपा महतो,विजय प्रताप सिंह, टेकलाल महतो, चंद्र भूषण सिंह ,बुटन चौहान, फूलचंद मिश्रा, राकेश कुमार, शशिकांत सिंह, आनंद सिंह, सुधीर कुमार चौहान, रविंदर उरांव, निरंजन साव,राजमुनी उरांव, बैजन्ती देवी,ललिता देवी, रतन लोहार, अमृत बाई, पार्वती कुमारी, मोहनी देवी, मीणा देवी, सुकरी देवी, मुनिया देवी, गणेश राम, बिबता मुंडा, मखल गंजू, पर्भु गंजू ,कंचन महतो, संजय राम, किशुन महतो आदि मौजूद थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...