Jharkhand

क्षतिग्रस्त चिरकुंडा-बराकर पुल पर लगा बैरियर को हटाया गया प्रतिबंधित भारी वाहनों का फिर से होने लगा परिचालन हो सकती है बड़ी अप्रिय घटना

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिला के निरसा विद्यानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बराकर नदी स्थित सन 1925 में निर्माण हुआ चिरकुंडा-बराकर पुल काफी लंबे समय से जर्जर एवम क्षतिग्रस्त अवस्था में है जिस वक्त इस पुल का निर्माण हुआ था तब पुल की दीवार पर बोर्ड लगाया गया था जिस पर साफ सब्दों में लिखा हुआ था भार क्षमता 10 टन मगर समय बीतने के पश्चात इस पुल से 15 से 20 टन माल लोड लेकर बड़ी गाड़ियां पार होती थी जिस कारण पुल क्षतिग्रस्त एवम जर्जर हो गया तब जाकर पूल के चिरकुंडा एवम बराकर दोनों छोर पर 5-5 फुट का बैरियर लगा दिया गया ताकि भारी वाहन का आवागमन इस पूल से न हो परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दोनों छोर के बैरियर को तोड़कर हटा दिया गया है अब भारी वाहनों का आवागमन पुनः इस पूल पर आरम्भ हो चुका है जो भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को दावत दे रहा है चिरकुंडा नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष मुरली तूरी ने सबको आड़े हाथों लेते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवम सरकार जल्द से जल्द इस पुल पर पुनः 5 फुट का वैरियर लगवाए जिससे भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सके अगर यदि 10 दिनों के भीतर सरकार एवम जिला प्रशासन इसपर ध्यान देते हुए बैरियर नही लगवाती है तो मैं यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...