ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्लांट परिसर में आयोजित मुख्य पूजा में प्लांट प्रमुख श्री के.बी. सिंह ने सहधर्मिणी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्लांट की सुख-समृद्धि एवं कर्मचारियों की सुरक्षा की कामना की।

पूजा के अवसर पर प्लांट प्रमुख श्री के.बी. सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक और शिल्प का देवता माना जाता है। औद्योगिक क्षेत्र में उनके प्रति आस्था हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, गुणवत्ता और सुरक्षा के महत्व का संदेश देती है।

इसके अलावा जिंदल स्टील पतरातू के विभिन्न विभागों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे प्लांट परिसर में दिनभर उत्सव एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष शरन, अभय सिंह, रुपेश कुमार, बिनोद सिंह, आशिष बेनेट ,प्रवीण कुमार, आर डी शर्मा ,आलोक कुमार, प्रशांत उपाध्याय, दीपक कुमार ,रत्नेश कुमार, दिलशाद, सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...

BreakingJharkhandगिरिडीह

जयंती नदी में डूबे 3 बच्चे, 4 दोस्त साइकिल से निकले थे घूमने

Khabar365newsगिरिडीह। जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत की दुखद...