हजारीबाग

शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा संवाद

Share
Share
Khabar365news


अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्ट मंडल उप विकास आयुक्त रिया सिंह से मिला, सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हजारीबाग का एक शिष्ट मंडल जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त रिया सिंह से औपचारिक शिष्टाचार भेंट हेतु मिला। इस अवसर पर संघ की ओर से बुके भेंट कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
भेंट के दौरान जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संघ प्रतिनिधियों ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी जमीनी समस्याओं, शिक्षकों की भूमिका तथा विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे।
इस क्रम में संघ की ओर से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी उप विकास आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक के माध्यम से जिले के विभिन्न विद्यालयों में 450 सहायक आचार्यों के पदस्थापन को सराहनीय कदम बताया गया। इसमें गणित एवं विज्ञान, भाषा, सामाजिक विज्ञान (कक्षा 6 से 8) तथा कक्षा 1 से 5 के लिए किए गए पदस्थापन को शिक्षा हित में एक सकारात्मक पहल बताया गया।
साथ ही संघ ने यह भी अवगत कराया कि कुछ सहायक आचार्यों का पदस्थापन उनके द्वारा दिए गए अधीक्षा (विकल्प) के प्रतिकूल अथवा अल्पविसंगति के साथ हुआ है। ऐसे मामलों में प्राप्त आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अल्प सुधार कर उचित विद्यालय में पदस्थापन करने का अनुरोध किया गया।
शिष्ट मंडल में संघ के कार्यालय सचिव राजेश्वर कुमार सहित श्रीकांत सिन्हा, विनोद रंजन, मोहन कुमार, सच्चिदानंद सिन्हा, रामकिशुन महतो एवं यमुना साव उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में जिले की शिक्षा को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

ईद मिलादुन्नबी के मंच से गिद्दी पुलिस का जागरूकता संदेश

Khabar365newsकानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, थाना...

हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...