हजारीबाग

कटकमसांडी में किसानों के लिए बड़ी सौगात

Share
Share
Khabar365news

पांच धान अधिप्राप्ति केंद्रों का भव्य उद्घाटन, बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति

कटकमसांडी (हजारीबाग):
प्रखंड कटकमसांडी में सोमवार को किसानों के हित में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पांच धान अधिप्राप्ति केंद्र (पैक्स) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों के शुरू होने से अब किसानों को धान की खरीद-बिक्री में बिचौलियों की दखल से निजात मिलेगी और वे सीधे सरकारी निर्धारित दर पर अपना धान बेच सकेंगे।

लुपुंग पैक्स, बलबल कुंड फार्मर्स प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी, कटकमसांडी, बाझा नोडल पैक्स अधिप्राप्ति केंद्र, आराभुसाई पैक्स एवं रेबर पैक्स में स्थापित इन केंद्रों का उद्घाटन सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सुमन राय अंगद, अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शौकत सरवर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनि राम महतो, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कारू राम, मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय तथा नाबार्ड से आईं ऋचा भारती मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर फीता काटते हुए केंद्रों का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के साथ ही सभी पैक्सों में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलेगा, जो वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष के अनुसार तय है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शौकत सरवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु और किसान-हितैषी बनाया गया है, ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों ने धान अधिप्राप्ति केंद्रों के सफल संचालन में शौकत सरवर की सक्रियता, तत्परता और जिम्मेदार प्रशासनिक भूमिका की खुलकर प्रशंसा की।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनि राम महतो ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों का मनोबल बढ़ाना और धान खरीद प्रणाली को प्रभावी बनाना है, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य मिल सके।

इस मौके पर कटकमसांडी पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव सिंह, मुखिया दिलीप पासवान, मुखिया आदित्य दांगी, मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, बाझा नोडल अध्यक्ष सरिता देवी, बलबल कुंड अध्यक्ष कपिलदेव सिंह, लुपुंग पैक्स अध्यक्ष रंजीत मेहता, आराभुसाई पैक्स अध्यक्ष शशिकांत यादव, रेबर पैक्स अध्यक्ष भुनेश्वर साव, हप्पू मेहता, चंदन मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक मेहता, पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, महामंत्री अरविंद यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कुल मिलाकर, कटकमसांडी में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की शुरुआत किसानों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...