जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

बड़ी खबर : जमशेदपुर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, व्यापारी की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर  शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना बिष्टुपुर गुरुद्वारा के सामने घटी, जब व्यापारी साकेत आदीवाल एचडीएफसी बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, साकेत आदीवाल अपनी स्कूटी पर थे, जबकि उनके स्टाफ की दूसरी स्कूटी पीछे चल रही थी। इसी दौरान एक सफेद इनोवा से आए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले मिर्ची पाउडर छिटका, और व्यापारी को किडनैप करने की कोशिश की। विरोध करने और मौके से भागने की कोशिश करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की। घटना के तुरंत बाद अपराधी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। साकेत का घर गुरुद्वारा के समीप बस्ती रोड नंबर-3 में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...