BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बड़ी खबर: JPSC में उम्र सीमा में छूट, 22 अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का मौका

Share
Share
Khabar365news

जेपीएससी-14वीं की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आनंदा सेन की अदालत ने 22 अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की अनुमति देने का अंतरिम आदेश जारी किया है। शर्त यह जोड़ी गयी है कि अंतिम परीक्षाफल का प्रकाशन कोर्ट के अंतिम फैसले से प्रभावित होगा।इन अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा  में छूट की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था। अदालत ने आयोग को निर्देश दिया है कि इन 22 अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए। हालांकि, कोर्ट की मंजूरी के बिना इनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14 फरवरी निर्धारित की गई है। यह फैसला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें परीक्षा प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। फिलहाल सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है।

कोर्ट में बहस के दौरान अभ्यर्थियों की दलील रखते हुए वरीय अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा। कोर्ट को बताया गया कि जेपीएससी परीक्षा संचालन नियमावली की कंडिका 4(1)के तहत जेपीएससी को प्रति वर्ष परीक्षा का आयोजन करना है। उसी रह कंडिका 6 में राज्य सरकार को अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का अधिकार दिया गया है। इसी अधिकार के तहत राज्य सरकार ने 7वीं से 10 वीं और 11 वीं से 13 वीं जेपीएससी की परीक्षा में उम्र सीमा में छूट भी दी थी। इसी को आधार बनाते हुए कोर्ट से उम्र सीमा में छूट देने का आग्रह किया गया। फिर बहस के जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने अभ्यर्थियों का फॉर्म एक्सेप्ट करने का जेपीएससी को अंतरिम आदेश दिया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...