हजारीबाग

समकालीन अभियान में बड़ी सफलता: N.I. एक्ट के वारंटी को दबोचने में गिद्दी पुलिस की शानदार कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की कुशल रणनीति और सख्त कानून व्यवस्था से वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में बढ़ा खौफ

गिद्दी(हजारीबाग): जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए Complaint Case No. 2042/2023 से जुड़े N.I. Act के वारंटी अभियुक्त रूबी देवी, पति- गौतम कुमार यादव, ग्राम- कनकी, थाना- गिद्दी, जिला- हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया।
यह कार्रवाई गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में की गई। उनकी सतर्क निगरानी, सटीक सूचना तंत्र और प्रभावी पुलिसिंग के कारण लंबे समय से वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। लगातार चल रहे अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि गिद्दी थाना क्षेत्र में कानून से बच निकलना अब आसान नहीं रहा।
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की कार्यशैली की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में दारू थाना पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उनके नेतृत्व में चल रहे अभियानों से अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समकालीन अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और न्यायालय से फरार चल रहे सभी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी तरह निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

संविधान सर्वोपरि, देशभक्ति किसी एक नारे तक सीमित नहीं” — AIMIM ने जारी किया प्रेस वक्तव्य

Khabar365news “हजारीबाग में AIMIM के जिला सदस्यता प्रभारी अब्दुल बासित ने कहा—...

हजारीबाग

हजारीबाग को मिली नई परिवहन कमान, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला DTO का पदभार

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल में एक अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ओपीडी शिविर

Khabar365newsनेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार करेंगे आँखों की विस्तृत जाँच, लोगों...