JharkhandRanchi

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को श्रद्धांजलि, 12 अगस्त को 209वीं जयंती मनाने की घोषणा

Share
Share
Khabar365news

रांची । आज धुर्वा गोलचक्कर स्थित ऐतिहासिक अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा स्थल पर देशव्यापी स्मृति सह श्रद्धांजलि सभा माह के पहली रविवार को आयोजित की गई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव , रांची के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व नागेश्वर प्रसाद के पौत्र रवि दत्त , पप्पू चक्रवर्ती , निपुण कुमार , राजेश कुमार , K U Kabir सहित क्षेत्र के अनेक समाज सेवी , गणमान्य व्यक्तियों और भगवान जगन्नाथ मंदिर के सेवा कार्य में पीढ़ियों से कार्य करने वाले परिवारों के बच्चे उपस्थित होकर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया और आगामी 12 अगस्त दिन बुधवार को इसी गोलचक्कर स्थित स्मारक में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209 वीं जयंती प्रातः 9 .00 बजे मनाने की घोषणा की गई ,

उल्लेखनीय है कि ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती राज्य सरकार और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होती है जयंती समारोह में राज्य के अन्य शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और गणमान्य लोग उपस्थित होते हैं और क्षेत्र के नागरिकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र , छात्राएँ और कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकार अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं इन बातों पर चर्चा हुई और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि दत्त ने किया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...

BreakingJharkhandगिरिडीह

जयंती नदी में डूबे 3 बच्चे, 4 दोस्त साइकिल से निकले थे घूमने

Khabar365newsगिरिडीह। जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत की दुखद...