हजारीबाग

कटकमसांडी थाना की बड़ी सफलता: खोए हुए दो मोबाइल बरामद, थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता ने लौटाई मुस्कान

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सजगता का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। खोए हुए दो मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया, जिससे पीड़ित परिवारों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
जानकारी के अनुसार, रितिक कुमार (पिता– अंतू साव), ग्राम गोविंदपुर, थाना पेलावल का Vivo Y51A मोबाइल तथा फैज अहमद (पिता– राशिद आलम), ग्राम रहमत नगर पेलावल का Oppo CPH2373 मोबाइल कहीं खो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद दोनों काफी परेशान थे। मामले की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से दोनों मोबाइल को ट्रेस कर बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। थाना प्रभारी ने स्वयं दोनों युवकों को उनका मोबाइल फोन सौंपा। मोबाइल वापस पाकर दोनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की सक्रियता से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि कटकमसांडी थाना पुलिस आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही है। थाना प्रभारी शिवम कुमार गुप्ता की कार्यशैली, संवेदनशीलता और तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता की सुरक्षा और सहायता ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
क्षेत्रवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए कटकमसांडी थाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर और मजबूत होती।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...