BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

हेसला पंचायत में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद एवं संचालन प्रदीप महतो के द्वारा किया गया जिसमें यह कहा गया कि हेसला की जमीन 1961- 62 में अधिग्रहण करने की मामला है जिसका अभी तक यहां के विस्थापितों को ना ही मुआवजा और ना ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई है आज भी हेसला के लोग अपना खेती बाड़ी कर जिविकोपार्जन कर रहे हैं साथी ही कुछ बने आवासों में लोग रहते हैं जिन्हें 12 फरवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए लोगों को खाली करने का मामला सामने आया है जबकि माननीय उच्च न्यायालय का ऐसा कोई आदेश नहीं है माननीय उच्च न्यायालय ने यह निर्देश दिया है की हेसला के जमीन को राज्य सरकार के अधीन है और चाहे तो राज्य सरकार खाली कर सकती है या नहीं कर सकती है लेकिन ऐसा ना कहते हुए सीधे उच्च न्यायालय का आदेश बताया जाता है जबकि हेसला के रैयत माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जिसमें उच्च न्यायालय के द्वारा भूमि अधिग्रहण संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है लेकिन सरकार के द्वारा इस पर किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाया है,

और प्रशासन के द्वारा बार-बार बातें आती है की हेसला की जमीन जियाडा को ट्रांसफर किया गया है ऐसी स्थिति में यहां के ग्रामीणों का कहना है की जब तक रैयतो से जमीन का मामला माननीय उच्च न्यायालय से बिना फैसला आए कैसे दिया जाएगा इन्ही बातों को लेकर बैठक के माध्यम से विरोध किया गया एवं जरूरत पड़ने पर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही हेसला पंचायत को उजड़ने से बचाएंगे और इसकी आवाज बुलंद करेंगे और यहां पर जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के लोगों के साथ छल किया गया है सारे जनता ने एक स्वर में कहा की हम लोग धोखा देने वाले जनप्रतिनिधियों को किसी भी कीमत में नहीं बखसेगे‌‌ऺ। और जरूरत पड़ी तो निकाल बाहर भी करेंगे इस बैठक में मुख्य रूप से कुमेल उरांव, राजाराम प्रसाद, मोo कयूम अंसारी, मोo अलीम, कौलेश्वर महतो, मन्नू मुंडा, अशोक महतो, शंकर मुंडा, लालू पहन, रिंकू देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, रेणु देवी, निधि देवी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, विरंज देवी, तारा देवी, संतू सोरेन, संगीता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, निर्मला देवी, सरिता देवी, उपेंद्र रजक, विगान कुमार, मुनेश शाह, पुष्पा मान, उर्मिला देवी, सतीश करमाली, सुनील कुमार चौधरी, संतोष ठाकुर, वाल्मीकि यादव, इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...