Jharkhand

*भाजमो केंद्रीय महासचिव निशि पांडे जनता मजदूर संघ में हुई शामिल,आला अधिकारियों सहित मजदूरों ने स्वागत किया*

Share
Share
Khabar365news

धनबाद कुंती निवास में जनता मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक झरिया श्रीमती कुंती देवी जी एवं संघ के महामंत्री श्री सिद्धार्थ गौतम जी , केंद्रिय संगठन सचिव सुखदेव प्रसाद जी की उपस्थिति में निशि पांडे जी अपने समर्थकों के साथ जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण किये!श्रीमती कुंती देवी ने संघ का पट्टा पहनाकर एवं बुके देकर निशी पांडे जी का जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कराई और संघ को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिए !जनता मजदूर संघ के केंद्रिय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए निशी पाण्डेसंघ की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवी एवं महामंत्री श्री सिद्धार्थ गौतम जी ने निशी पांडे जी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए एवं मनोनयन का पत्र दिए !श्रीमती कुंती देवी एवं सिद्धार्थ गौतम जी ने आशा व्यक्त किया कि निशी पांडे जी को संघ में आने से पूरे क्षेत्र में जनता मजदूर संघ को और मजबूती मिलेगी !निशी पांडे ने कहा की जनता मजदूर संघ परिवार में शामिल होकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं राजनीतिक क्षेत्र से एवं समाज सेवा के क्षेत्र से लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहती हूं अब ट्रेड यूनियन जनता मजदूर संघ के बैनर से कोयला क्षेत्र के मजदूरों को एवं पतरातू , बड़कगांव, एवम केरेडारी प्रखंड में एनटीपीसी PVUNL सहित अन्य कंपनियों में जो हजारों हजार की संख्या में असंगठित मजदूर एवं संगठित मजदूर कार्य कर रहे हैं उन सबके हितों की रक्षा करेंगे! एवं सरकार द्वारा जो मज़दूर के हित में तय मापदंड है उसे लागू करवाऊंगी और जनता मजदूर संघ को आगे बढ़ाने का काम करूंगी! बधाई देने वालों में श्री अशोक शर्मा, श्री चमन मुंडा ,श्री दशरथ कुर्मी , महेन्द्र सिंह,श्री रवि गिरी ,श्री शिवचरण करमाली, श्री दिलीप राम, श्री विजय कुमार ,श्री बैजनाथ कुमार ,श्री लोकेश कुमार, राजेश बेदिया,श्री राजकुमार हेंब्रम ,श्री सत्यनारायण ठाकुर ,श्री सुरेश राय ,श्री राम लखन मुंडा ,श्री झरनाराम, बल्ले मुंडा, सहित अन्य लोगसादर

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...