Home Jharkhand *बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कुजू में किया रोड शो, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब*
Jharkhand

*बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कुजू में किया रोड शो, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब*

Share
Share

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव के दो दिन पूर्व शुक्रवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू पहुंचकर अपने पक्ष में रोड शो कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और अपने पक्ष में कमल फूल छाप पर वोट करने का अपील किया। कुजू पहुंचने पर मनीष जयसवाल का स्थानीय भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा कार्यकर्ताओं संग स्थानीय लोगों ने हजारों की संख्या में शामिल होकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मनीष जयसवाल ने कुजू चौक से काफिले के रूप में कुजू चौक, केबी गेट चौक, श्रीराम चौक, शांति नगर, न्यू कॉलोनी, कुजू कोलयरी, मूरपा, नया मोड़, डटमा मोड तक रोड शो किया। फिर डटमा मोड से कुजू चौक तक पदयात्रा के माध्यम से उन्होंने जनसंपर्क कर भाजपा और अपने पक्ष में आशीर्वाद मांगा। इस दौरान इस क्षेत्र के लोगों का उत्साह देखते ही बना और मनीष जायसवाल के नारे जयकारे के साथ लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से मनीष जायसवाल को हजारीबाग में जीतने का संकल्प लिया ।रणजीत सिन्हा, अमरेन्द्र गुप्ता, दिनेष्वर साहू, तिवारी महतो, दुष्यन्त पटेल, संजय सिंह, तोकेश सिंह, उमेश चंद्र पटेल, अशोक कुमार, रतन प्रसाद साहू, जयकिशोर महतो, डिम्पल प्रजापति, राजेश प्रसाद, संदीप साहू, ललिता देवी, नितेश गुप्ता, तेजनाथ महतो, नरेश महतो, विजय साहू, चितु महतो,  निर्मल करमाली,मनीष प्रसाद, मुकेश साहू, रवि साहू, अरविंद कुमार, साहू, राकेश कुमार रॉक, सुधान सिंह, श्रवण साह, आशीष प्रसाद, अशोक सिन्हा, मनोहर गुप्ता, गणेश सोनी, दशरथ केशरी, मन्नु महतो, जनक प्रसाद, सुखदेव सोनी, नारायण गुप्ता, निशित निश्चल, मुकेश कुमार, अनूप अग्रवाल, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा सहित अन्य हजारों लोग मौजूद रहें ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...