Jharkhandदेश - विदेश

ज्ञान महिला समिति द्वारा कंबल वितरण का आयोजन हुआ। सदर अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने पेश की मिसाल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़ रामगढ़

ज्ञान महिला समिति के द्वारा गुरुवार को सौदागर मोहल्ला के नीम टोला में गरीब, अहसाह और बुजुर्ग महिला, पुरुष एव बच्चे के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमे रामगढ़ सदर अस्पताल में कार्यरत स्पेसलिस्ट डॉक्टर ने एक मिसाल पेश किया है। दरअसल ज्ञान महिला समिति के इस कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ सदर अस्पताल में कार्यरत स्पेशलिस्ट डॉ अभिषेक अग्रवाल और उनकी पत्नी डॉ निधि बजाज थे।

जहाँ आज के समय मे गरीब और अहसास लोग डॉक्टरों के पास अपने इलाज के लिए सामर्थ ना होने के कारण जा नही पाते थे। लेकिन आज उनके पास डॉक्टर आय भी और उनके चरणों को धोया भी। इसके बाद फूलों की वर्षा कर 51 बुजुर्गों को कंबल दिया गया। इस मौके पर डॉ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सेवा समिति ज्ञान महिला समिति बढ़ती ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए बुजुर्ग महिला पुरुष बच्चे को कंबल देना बहुत ही सराहनीय कार्य है। वही डॉ निधि बजाज ने कहा कि झारखंड सेवा समिति बढ़ती ठंड को देखते हुए रात्रि के समय रामगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रांची रोड, रेलवे स्टेशन एव चौक चौराहे में जरूरतमंदों को कमल देने का कार्य करती है जोकि बहुत ही सराहनीय काम है। कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। वही ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि इतिहासिक कंबल वितरण झारखंड सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा के आदेश पर बुजुर्ग महिला पुरुष बच्चे महिलाओं को पाव पूजन कर फूलों की वर्षा कर बुजुर्गों के सम्मान में कंबल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने किया। वही संचालन सुनीता कुमारी ने की। इस कार्यक्रम में विनोद करमाली, कजरा मुंडा, प्रदीप मुंडा, गीता देवी, बसंती देवी, सानिया कुमारी, रेखा देवी, महेंद्र सोनी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, रूबी देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य उपस्थित थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...