golaJharkhandRamgarh

झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Share
Share
Khabar365news

गोला।प्रखंड क्षेत्र के सोसो खुर्द टोल प्लाजा के निकट बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा समिति के समाज सेवी अमित कुमार सिंहा मौजूद थे।उनके सराहनीय पहल की लोगों ने तारीफ की। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल 40 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड सेवा समिति आए दिन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों के लिए सहायता करती रही है। कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद लोगों ने राहत की सांस ली और चेहरे पर मुस्कान बिखर आई।इस मौके पर झारखंड रत्न से सम्मानित समाज सेवी मुस्तफा अंसारी हेसल रांची ने बताया कि “समाज का हर सक्षम व्यक्ति और संगठन यदि जरूरतमंदों के लिए थोड़ा-सा भी प्रयास करें, तो गरीबों और जरूरतदों को कठिन समय में अकेला नहीं रहना पड़ेगा। सेवा समिति की बार बार सराहना करते हुए कहा की लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी अशफाक अहमद, सगीर अहमद,विनोद साव, नंदकिशोर गुप्ता, उमेश कुमार, परवेज उर्फ पप्पू, जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी,अमित कुमार, अफरोज अंसारी, जमाल अंसारी,शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...