Hazaribaghjamshedpurआस्था

मकर संक्रांति पर बुढ़िया माता मंदिर में चूड़ा-दही एवं नववर्ष मिलन समारोह

Share
Share
Khabar365news

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता, आपसी सौहार्द का संदेश

हजारीबाग: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को इचाक प्रखंड स्थित बुढ़िया माता मंदिर परिसर में चूड़ा-दही एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम हजारीबाग भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुनील मेहता के सौजन्य से संपन्न हुआ। समारोह में इचाक प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

उपस्थित लोगों ने पारंपरिक चूड़ा-दही का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक मुखलाल मेहता, जिला परिषद सदस्या रेणु देवी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत बक्शी, युवा नेता ओम प्रकाश मेहता सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मकर संक्रांति के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

डिमना लेक गैंगरेप केस, 6 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में एक महिला के साथ डिमना लेक क्षेत्र में कथित...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...