हजारीबाग

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, चौराहों पर उतरे अनूप कुमार — बैद्यनाथ कामती के नेतृत्व में चला सघन जांच व जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय, सड़क सुरक्षा टीम और यातायात पुलिस ने आज शहर के प्रमुख चौराहों पर संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में यातायात प्रभारी अनूप कुमार की सक्रिय मौजूदगी और सख्त फील्ड लीडरशिप देखने को मिली, जबकि पूरे अभियान को जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती के मार्गदर्शन में सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोककर न सिर्फ काउंसलिंग की गई, बल्कि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ भी दिलाई गई। टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए।
इस दौरान आम नागरिकों को सरकार की नई हिट एंड रन मुआवजा योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।


जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
मौके पर सड़क सुरक्षा से जुड़े पम्पलेट भी वितरित किए गए। यह सघन जांच एवं जागरूकता अभियान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक अहम हिस्सा रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

अपराध पर सख्त प्रहार: कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत...

हजारीबाग

बड़ा बाजार पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए मोबाइल लौटाकर आमजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को...