हजारीबाग

बिन्देश्वरी दुबे जी का देश की कोलियरी के राष्ट्रीयकरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा : जय प्रकाश भाई पटेल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी सह सयुंक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे की 102 वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बिन्देश्वरी दुबे एक भारतीय राजनेता, प्रशासक, स्वतंत्रता सेनानी एंव श्रमिक नेता थे जो संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री तथा कानून, न्याय, श्रम एंव रोजगार विभाग के केन्द्रीय मंत्री रहे । इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे । वे सातवीं लोकसभा के सदस्य तथा राज्यसभा के सदस्य के साथ साथ छेः बार विधानसभा के सदस्य रहे । कई बार संयुक्त बिहार तथा झारखंड सरकार के कई महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहे । इन्हेंने देश की कोलियरीयों के राष्ट्रीयकरण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश सचिव बिनोद सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जाविर सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह नगर अध्यक्ष परवेज अहमद जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम रजा, मिथिलेश दुबे, जिला महासचिव दिलीप कुमार रवि, बाबर अंसारी, रघु जायसवाल, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, एनए चौधरी, निसार अहमद भोला, सैयद अशरफ अली, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, चन्द्र शेखर आजाद, उदय पाण्डेय, अर्जुन नायक, गिरजा शंकर, बालेश्वर सिंह, विवेक कुमार, मनोज पासवान, संतोष रजवार, छोटी राम, रंजीत यादव, अजित कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
हजारीबाग

अपराध पर सख्त प्रहार: कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत...

हजारीबाग

बड़ा बाजार पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए मोबाइल लौटाकर आमजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को...

हजारीबाग

“पेलावल ओपी में नए प्रभारी बिट्टू कुमार रजक का भव्य स्वागत, मुखिया नूरजहां ने पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत”

Khabar365newsहजारीबाग/कटकमसांडी: पेलावल ओपी थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक के...