BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

गया में बाइक चोरी की पूछताछ पड़ी महंगी, पड़ोसी ने चाकू गोदकर होमगार्ड जवान की हत्या

Share
Share
Khabar365news

गया में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मंगलवार की शाम को होमगार्ड जवान की चाकू से गोद-गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बेलागंज थाना के टिकुली गांव की बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान मुंद्रिका यादव के रूप में की गई है। 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है, वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकरी के मुताबिक बीती रात टिकुली गांव निवासी मुद्रिका यादव के दामाद की बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले को लेकर बेलागंज थाना में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों के अनुसार बाइक चोरी की घटना को लेकर मंगलवार की शाम को पड़ोस के रहने नीतीश कुमार व अन्य से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ही पड़ोसी से कहासुनी हुई, जो फिर बाद में हिंसक विवाद का रूप ले लिया और नीतीश कुमार ने धारदार चाकू से मुंद्रिका यादव पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी। वहीं डीएसपी रवि प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और लगातार मामले की तहकीकात करने में जुटे हुए हैं। डीएसपी रवि प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि “घटना के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले में पुलिस की कार्रवाई की जा रही है, जो भी इस घटना में संलिप्त होगें, उनके खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...