Jharkhand

*पतरातू डैम पर्यटक स्थल स्थित नाविक संघ के दो गुट में हुई विवाद के बाद तीसरे दिन भी नाव का परिचालन बंद रहा,पसरा सन्नाटा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू डैम पर्यटक स्थल स्थित नाविक संघ के दो गुट में हुई विवाद के बाद आज तीसरे दिन भी नाव का परिचालन बंद रहा जिससे डैम परिसर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।
ज्ञात हो कि राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल पतरातू डैम में नाविक संघ के जियाउल और महफूज के दोनों गुटों के बीच डैम परिसर में नाव लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था देखते देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दो दर्जन से ज्यादा लोग इस घटनाक्रम में घायल हो गए थे ।

इस बीच घूमने आए लोगो में मची अफरातफरी का माहौल भी हो गया था लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे थे। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर किसी तरह हालात पर काबू पाई गई थी।पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों और से पतरातू थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है और नाविक संघ ने प्रशासन से मामले को सुलझाने का गुहार लगाते हुए इस मामले को परमानेंट खत्म कर समाधान करने का गुहार लगाई है ताकि दोबारा इस तरह का विवाद उत्पन्न नाहो। लेकिन फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा इस मामले पर अभी तक कोई रास्ता नहीं निकाली गई है नाही दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई जिस कारण पतरातू पर्यटक स्थल डैम परिसर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। आपको बताते चलें कि पतरातु परिसंपदा पदाधिकारी द्वारा डैम परिसर में अतिक्रमण हटाओ को लेकर महफूज के ग्रुप को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था जिसके बाद महफूज के नाविक संघ ग्रुप अपने स्थान को ट्रांसफर कर दुसरे नाविक संघ लोगों के बीच नाव स्टीमर को लगाई जा रही थी जिसे लेकर विवाद बढ़ा था और घटनाक्रम में दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...