बिहारब्रेकिंग

BPSC शिक्षिका ने स्कूल से भागकर प्रेमी संग रचाई शादी, अब सुरक्षा की लगा रही गुहार

Share
Share
Khabar365news

 बिहार : बिहार के सुपौल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बीपीएससी शिक्षिका ने स्कूल छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली। जब उसके पिता ने पुलिस में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो शिक्षिका ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार के सदस्य और स्थानीय मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो में शिक्षिका खुशी कुमारी ने खुद बताया कि वह दरभंगा जिले की रहने वाली हैं और सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कामत किशनगंज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शादी को अपनी मर्जी से बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। शिक्षिका ने कहा कि उनके पति गौतम सिंह पर अपहरण का गलत आरोप लगाया जा रहा है, जबकि शादी पूरी तरह उनकी इच्छा से हुई है। वहीं, स्कूल के एचएम अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षिका की शादी के बारे में जानकारी मिल रही है, लेकिन वह फिलहाल छुट्टी पर हैं।

वीडियो में खुशी कुमारी ने कहा कि 28 फरवरी को उसने अपने प्रेमी गौतम सिंह के साथ शादी कर ली और वह अब अपने पति के साथ खुश है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और यह शादी उनके परिवार के बिना किसी दबाव के हुई है। वीडियो में गौतम सिंह भी दिखाई दे रहे हैं और खुशी के बयान को सहमति देते हुए कुछ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...