BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

बहन से मिलने आए भाई की ससुर ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के आदित्यपुर से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां बहन के घर आये भाई की आपसी विवाद में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी बहन के ससुर को बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पूरा मामला गम्हरिया लाल बिल्डिंग की आदर्शनगर कॉलोनी का बताया जा रहा है। वहीं मृतक 24 वर्षीय पुटुस कुमार बिहार के नालंदा का रहने वाला था। जो कि अपनी बहन रिशु कुमारी से मिलने आदित्यपुर आया था। वह उससे पहले अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश में आया। उसके पश्चात् वह बहन के घर उससे मिलने आया था। इसी क्रम में रिशु के ससुर के साथ पुटुस की कहासुनी हो गई और इसी बीच ससुर दशरथ प्रसाद ने पुटुस को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभी रूप से जख्मी हो गया। उसे परिजन तत्काल अस्पताल लेकर जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। और बहन के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले गम्हरिया आदर्शनगर निवासी दशरथ प्रसाद के बेटे की शादी नालंदा जिला अंतर्गत देवरिया गांव के जगदीश प्रसाद की पुत्री रिशु कुमारी के साथ हुआ था। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितो परिवारों के लिए रोशन लाल चौधरी ने सदन में किया आवाज बुलंद

Khabar365news“बिना बसाए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं, 2000 परिवारों के हक के लिए सदन...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

रूद्र महायज्ञ में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और विधायक रौशन लाल चौधरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालु...

JharkhandLohardaga

मौलाना जियाउल हक अशरफी ने रघुवर दास से किया शिष्टाचार भेंट मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत!

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट विकास, युवाओं की भागीदारी और लोहरदगा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, अप्रैल में 22 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

Khabar365newsभारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए...