NationalPoltical

बजट 2023: तेजी से हो रही बजट की तैयारी, विकास दर अनुमान के साथ आंकड़े आज शाम को पेश करेगी सरकार

Share
Share
Khabar365news

आज से सिर्फ तीन हफ्ते बाद यानि 1 फरवरी 2023 को लोकसभा में आम बजट पेश होने जा रहा हैं. जिसे लेकर अब बहुत तेजी के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं. केंद्र की मोदी सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय 2022-23 के लिए शुक्रवार शाम को आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम आकलन जारी करने जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 (FY22-23) के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इन आंकड़ों का उपयोग अगले वित्त वर्ष 2023-24 (FY23-24) के लिए केंद्र सरकार के बजट को तैयार करने के लिए किया जाता है.

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने, चालू वित्त वर्ष के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि के अनुमान को पहले के 7 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया था. ऐसा वैश्विक वित्तीय परिस्थितियों के मद्देनजर किया था. आरबीआई ने 2022-23 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. तीसरी तिमाही में वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी.

मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि अनुमान को दिसंबर 2022 में तीसरी बार संशोधित किया गया हैं. केंद्रीय बैंक ने अप्रैल 2022 में जीडीपी वृद्धि (GDP Growth) के अनुमान को 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया था. वहीं पिछले वर्ष सितंबर 2022 में इसे और घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया था. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने भी भारत की वृद्धि के अनुमान को पहले के 7.4 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandPolticalझारखंडब्रेकिंग

झूठे मुकदमों से नहीं डरेगी भाजपा, आंदोलन की तैयारी तेज

Khabar365newsभाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू ने कहा है कि झूठे मुकदमों से भाजपा...

JharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सह जन आक्रोश मार्च

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 22 मार्च 2026 को आजसू पार्टी...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandPolticalRanchiSocial

कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

Khabar365newsविधानसभा परिसर में कांग्रेस द्वारा मचाया गया उत्पात गंभीर विषय संवैधानिक प्रक्रिया...