indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी जी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इन्द्रा भवन में आयोजित समारोह में बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद जी शामिल हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व और जनहितकारी संघर्षों की सराहना की।


इस अवसर पर अंबा प्रसाद ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।


समारोह के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, सांसद प्रियंका गांधी जी एवं देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए तथा उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पण करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

क्रॉस वोटिंग के आरोप खारिज, दीपांकर बोले- कांग्रेस को ही वोट दिया

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच माले (CPI-ML)...