BreakingJharkhandRanchi

बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन विद्यार्थी घायल

Share
Share
Khabar365news

रांची | स्कूली बच्चों से भरी एक बस रांची के अनगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 2 दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस कोडरमा से बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर रांची आई थी। बच्चों को साइंस सिटी और हुंडरू फॉल ले जाना था। हुंडरू फॉल जाते समय जलप्रपात से 3 किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। डॉक्टर मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस से बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और तत्काल सभी घायल बच्चों को मेदांता अस्पताल भेजा गया।

दरअसल कोडरमा के चंदवारा से शैक्षणिक भ्रमण के लिए निकली राइजिंग पब्लिक स्कूल की बस के पलटने के बाद उसके शीशे टूट गए। दुर्घटना की वजह से बच्चे सहमे-सहमे हैं। स्कूल की शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग बच्चों को संभालने में जुट गए। घायल छात्र-छात्राओं को मेदांता अस्पताल भेजा गया। बाकी बच्चों को सड़क किनारे बैठाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...