झारखंडब्रेकिंग

महाकुंभ से लौट रही बस धनबाद में दुर्घटना का शिकार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित तेतुलिया में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के हल्दिया के 12 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खड़ी ट्रक से टकराई बस
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीनगर हल्दिया से श्रद्धालु एक टूरिस्ट बस से प्रयागराज संगम स्नान करने गए थे। वापसी के दौरान गोविंदपुर के तेतुलिया में बस चालक को झपकी लग गई, जिससे बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर से बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में कुल 68 यात्री मौजूद थे।
इस हादसे में हरिपद सामंतो, बिनहे चक्रवर्ती, स्वप्न कुमार, सुदिप्तो जना, पुष्पा रानी, पल्लव जना, कार्तिक चंद्र मिश्रा, स्मॉल चंद्र सामंतो, कार्तिक भूमि, जानकी मिश्रा, निमाई चक्रवर्ती और छविलाल मैथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा, कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका थाने में मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची बच्ची

Khabar365newsबिहार स्थित बांका टाउन थाना में एक 11 वर्षीय बच्ची ने सोमवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...