Hazaribagh

राजस्व वसूली के लिए कटकमदाग अंचल में होगा कैंप का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग- उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में हुई राजस्व समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोyक में राजस्व वसूली (सरकारी मालगुजारी, भू-लगान) हेतु कटकमदाग अंचल में पांच दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अंचल के विभिन्न पंचायत भवनों में 11 से 16 फरवरी के बीच आयोजित होंगे।
शिविर का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा-

11 फरवरी कदमा पंचायत भवन

13 फरवरी – मसरातु पंचायत भवन

14 फरवरी – खपरियावा पंचायत भवन

15 फरवरी – कुशुम्भा पंचायत भवन

16 फरवरी – सुल्ताना पंचायत भवन

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ?कटकमदाग अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ने बताया कि रैयतों (किसानों और भू-स्वामियों) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भू-लगान वसूली के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “कई वर्षों बाद इस तरह का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आम जनता को अपना बकाया भू-लगान जमा करने में सहूलियत मिलेगी और सरकार के राजस्व लक्ष्य को भी पूरा किया जा सकेगा।” उन्होंने कटकमदाग की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर अपना बकाया भू-लगान जमा करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
यह विशेष अभियान रैयतों के लिए सहूलियत भरा कदम है, जिससे न केवल उनकी लंबी प्रतीक्षा समाप्त होगी, बल्कि राजस्व प्रक्रिया भी सुगम और पारदर्शी बनेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...