Jharkhand

Bokaro में नया मोड़ के होटल में मारपीट-तोड़फोड़ मामले में केस दर्ज

Share
Share
Khabar365news

Bokaro बोकारो : बोकारो के नया मोड़ स्थित होटल वेस्टर्न में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर चास एसडीओ प्रांजल ढांडा व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने शनिवार की शाम होटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की. दोनों अधिकारियों ने होटल मालिक व कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और साक्ष्यों को एकत्र किया. सिटी डीएसपी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. दोषियों को

बख्शा नहीं जाएगा. भयमुक्त माहौल में करें नये साल का स्वागत : डीसी इधर, डीसी विजया जाधव ने जिले वासियों से भयमुक्त माहौल में नये साल का स्वागत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के होटलों व बैंक्वेट हॉल के बाहर पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया गया है. होटल संचालकों व बैंक्वेट हॉल प्रबंधन को परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन अलर्ट मोड में है. हर गतिविधि पर जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र के मेंन रोड स्थित...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

योगेंद्र साव के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

Khabar365newsपतरातू। पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवासीय कार्यालय में पतरातू...

JharkhandPakur

पाकुड़ नगर में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल लर्निंग पर दिया गया जोर

Khabar365newsपाकुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पाकुड़ नगर मंडल अंतर्गत मतदान केंद्र...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रिम्स–2 बनेगा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, झारखंड को मिलेगी बड़ी सौगात

Khabar365newsरांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...