Jharkhand

Medininagar: शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होता हैः विकास प्रजापति

Share
Share
Khabar365news

Medininagar मेदिनीनगर : डाल्टेनगंज रोड स्थित जीनियस स्टडी प्वाइंट के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए बोधगया, राजगीर के लिए रवाना हुए. जिसे एसेंट पब्लिक स्कूल के संस्थापक विकास प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न तरह के सावधानियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. यह भी कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चे मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं. विकास प्रजापति

ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है. शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को नए वातावरण, संस्कृतियों और स्थितियों का अनुभव होता है. इससे बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है और वे अलग सोचने लगते हैं. साथ ही बच्चों को प्रकृति और मनुष्य के संबंधों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है. शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के गहन चिंतन कौशल में सुधार होता है. बच्चों को किसी विषय के बारे में अलग दृष्टिकोण से सोचने का मौका मिलता है. बच्चों के अंदर बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक क्षमता का विकास होता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...