झारखंडब्रेकिंग

रांची में रेलवे के चीफ इंजीनियर के घर CBI का छापा, मिले 70 लाख रुपये नकद

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के घर पर सीबीआई दिल्ली की टीम ने छापेमारी की है। इसके साथ ही बिलासपुर स्थित उनके घर पर भी रेड डाली गई। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सीबीआई को विशाल आनंद के ठिकानों से करीब 70 लाख रुपये नकद मिले हैं। वहीं, उनके भाई कुणाल आनंद के घर से एक किलो सोना भी बरामद किया गया है।  

बताया गया है कि विशाल आनंद के खिलाफ रिश्वत लेकर काम कराने की शिकायत सीबीआई को पहले ही मिल चुकी थी। इसके बाद उन पर नजर रखी जा रही थी। विशाल आनंद साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। जांच में पता चला कि रेलवे के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी “झाझरिया निर्माण लिमिटेड” के संचालक और विशाल आनंद के बीच काम के बदले पैसे लेने की बात तय हुई थी। सीबीआई को जानकारी मिली थी कि एक बैठक के बाद कंपनी के स्टाफ को रांची में विशाल आनंद के रिश्तेदार को 32 लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया था।

इस मामले में सीबीआई ने विशाल आनंद सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें कंपनी के निदेशक सुशील झाझरिया, उनके प्रतिनिधि सारांश झाझरिया, विन्नाप झाझरिया, कर्मचारी मनोज पाठक, विशाल के पिता आनंद कुमार झा और भाई कुणाल आनंद भी शामिल हैं। सीबीआई ने रेलवे के चीफ इंजीनियर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...