झारखंडब्रेकिंग

रिम्स को फिर मिला पुराना निदेशक, डॉ राजकुमार ने दोबारा संभाला पदभार 

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। डॉ. राजकुमार ने एक बार फिर रिम्स के निदेशक का पद संभाल लिया है। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा निदेशक बनाया गया है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्री और रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने डॉ. राजकुमार को निदेशक पद से हटा दिया था। उनकी जगह डॉ. शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक बनाया गया था।  

बर्खास्तगी के खिलाफ डॉ. राजकुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 28 अप्रैल को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी और डॉ. राजकुमार को फिर से निदेशक बनाने का रास्ता साफ हो गया। कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 6 मई को होगी। तब तक डॉ. राजकुमार रिम्स के निदेशक के रूप में अपना काम करते रहेंगे।  

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...