JharkhandpatratuRamgarh

बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने कोयला मंत्री द्वारा सम्मानित हुए महाप्रबंधक को बधाई दी

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय में भारती मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ बरका-सयाल प्रक्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महाप्रबंधक अजय सिंह से मुलाकात की। जिसमें बीते दिनों मुंबई में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा महाप्रबंधक को सम्मानित किए जाने पर पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

साथ ही बिरसा परियोजना को फाइव स्टार रेटिंग मिलने पर हर्ष जताया गया। वहीं महाप्रबंधक से बातचीत के क्रम में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भुरकुंडा परियोजना में सभी कर्मचारियों का प्रोमोशन जल्द से जल्द करने की मांग की। जिसपर महाप्रबंधक ने आश्वास्त करते हुए कहा कि भुरकुंडा परियोजना के कर्मचारियों को जल्द ही प्रोमोशन दिया जाएगा।


प्रतिनिधिमंडल में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह, क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, भुरकुंडा शाखा सचिव अनिल पासवान, सह सचिव सुरेंद्र तिवारी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...