CrimeIndian railwaysJharkhand

बिश्रा स्टेशन में रेल की ठहराव की मांग को लेकर चक्का जाम, यात्री परेशान

Share
Share
Khabar365news


जाम से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रही बाधित

चाईबासा। चक्रधरपुर डिवीजन के बिश्रा स्टेशन में आज सुबह 6:45 बजे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। रेल चक्का जाम अप और डाउन दोनों ही रेल पटरियों पर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुड्स ट्रेनों एवं इस रूट पर यात्री ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इससे रेल यात्रियों के अलावा रेल प्रशासन को •ाी •ाारी परेशानी उठानी पड़ी। बिश्रा स्टेशन में कोरोना काल से यात्री पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों समेत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अन्य शहरों से संपर्क टूट गया है। बिश्रा स्टेशन पर यात्री पैसेंजर ट्रेनों का कोरोना काल के पहले से ही जो एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता रहा है, उसी ट्रेनों की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बिश्रा स्टेशन पर कोई अन्य नई ट्रेनों की मांग नहीं की जा रही है। लिहाजा कोरोना काल से बंद पड़े पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से रेल प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में •ाारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं रेल चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों ने रेल प्रशासन के इस रवैये से विरोध में जमकर नारेबाजी की। बिश्रा स्टेशन में पूर्व की तरह एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का पुन: ठहराव की जोरदार मांग की जा रही है। वहीं रेल चक्का जाम से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल अंर्तगत चक्रधरपुर, मनोहरपुर व राउरकेला स्टेशनों में वि•िान्न कोचिंग ट्रेनों को रोक दिया गया है। इससे रेल यात्रियों को •ाारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेल चक्का जाम को लेकर रेल प्रशासन ने रेलवे सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...