Jharkhand

*रामगढ़ कांग्रेस पार्टी का विशाल एक दिवसीय सम्मेन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ रांची रोड स्थित आज होटल ओम पैलेस में जिला के वरिष्ठ कांग्रेसियों के एक दिवसीय विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण कुमार सिन्हा, मंजू जोशी सहित कई लोग शामिल हुए।सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का किया जाएगा कार्य।जिला के वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रामगढ़ जिला के वरिष्ठ कांग्रेसियों की बात सुनने के बाद कहा की आप सभी कार्यकर्ता जिला में पार्टी के रीढ़ हैं। जिसके बगैर जिला में पार्टी संगठन अधूरा है। क्योंकि आपलोगों ने जिला में पार्टी के आधार को मजबूत करने का कार्य किया है। श्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में यकीन करती है। कहा की मैं पार्टी नेतृत्व के समक्ष आपकी मांगों को रखुंगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा की आप लोगों द्वारा जिला में किये गए कार्यों की वजह से पुर्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी यहां से विजय हुई थी। इसलिए आप सभी निश्चिंत रहे आपको पूर्व की तरह ही पार्टी में सम्मान मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा राज्य की हमने गोला गोली कांड,बड़कागांव की घटना और खूंटी की घटना के बाद जो संघर्ष का रास्ता अपनाया। उसका लाभ 2019 के विधानसभा चुनाव में हमारी गठबंधन को हुआ और ट्रायबल क्षेत्र की 28 में से 26 सीटों पर हमारी गठबंधन ने विजय का पताका लहराया था।वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जनहित के कार्य बिलकुल भी नही करती। वह केवल लोगों के बीच नफरत का बीज बोकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य करती है। कहा की भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्ष से केंद्र की सत्ता में है। इस दौरान देश में बेरोजगारी और महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है। लेकिन केंद्र सरकार इस ओर बिलकुल भी ध्यान नही दे रही है। कहा की कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य किया जाएगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में किसन, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं। उनके बीच केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश है। कहा की इसकी वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हार का सामना करना पडे़गा।विदेश नीति में भी असफल है केंद्र सरकार।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...