BreakingJharkhandweatherझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Share
Share
Khabar365news

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है। इसके प्रभाव से कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

बारिश होने से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रशासन ने संभावित वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...