JharkhandLATEHAR

चतरा के सांसद सुनील सिंह हुए छूमंतर, जगह-जगह पोस्टर लगा ढूंढ रहे ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

लातेहार। चतरा सांसद सुनील सिंह इन दिनों कहीं गायब हो गए हैं, जिसके कारण चटुआग के ग्रामीण परेशान है और उनके लापता होने के पोस्टर जगह- जगह लगा दिए हैं। दरअसल चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के टोला चिरोखाड़ में 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) पर झंडोत्तोलन के लिए बीजेपी सांसद सुनील सिंह के खिलाफ इलाके में ‘कहां हैं सांसद’ के पोस्टर लगाए गए हैं। चिरोखाड़ के ग्रामीण माननीय सांसद महोदय को 26 जनवरी 2023 को चिरोखाड़ में झण्डोत्तोलन के लिए ढूंढ रहे हैं। यह खबर पोस्टर के जरिए सांसद महोदय तक पहुंचाने की अपील है।

क्या लिखा है पोस्टर में ? :

इस पोस्टर में लिखा है कि माननीय सांसद सुनील सिंह जी आपने चटुआग गांव को 2017 में गोद लिया था। यह बात किसी से नहीं कहेंगे, चिरोखाड़ आ जाइए। आगे लिखा है कि 26 जनवरी 2018 को ग्राम चाटुआग के टोला चिरोखाड़ में झंडोत्तोलन के बाद आप पर ग्रामवासियों की नजर नहीं पड़ी है। गांव वाले कुछ नहीं मांगेंगे सांसद महोदय, लौट के आ जाइए। बदबूदार पानी पी लेंगे, लेकिन पानी के लिए उफ्फ तक नहीं कहेंगे, हमें मत भूल जाइए सांसद महोदय। खटिया डोली में अस्पताल चले जाएंगे, सड़क नहीं मांगेंगे सांसद महोदय आ जाइए। खुले आसमान में रह लेंगे, लेकिन घर का नाम जुबान पर नहीं लाएंगे। सब गलती हमारी थी लौटकर फिर आ जाइए सांसद महोदय। आपके साथ मिलकर 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन की मनोकामना है, चिरोखाड़ आ जाइए सांसद महोदय।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...