BreakingCrimeJharkhand

दिनदहाड़े छोटू बच्चा ने आलोक मुन्ना की गोली मारकर की हत्या, से क्षेत्र में फैली सनसनी, लोगों ने किया रोड जाम, और हंगामा।

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 में टाइगर क्लब के सदस्य आलोक मुन्ना भगत की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय वासियों ने शास्त्री नगर में सड़क जाम कर दी। बताया जाता है, कि आलोक मुन्ना भगत की मानगो के रहने वाले छोटा बच्चा के साथ पूर्व से रंजिश चला आ रहा था। घटना के समय भी एक बाइक में सवार होकर छोटा बच्चा और अन्य दो को स्थानीय लोगों ने घटना के समय देखा था, उस समय आलोक मुन्ना प्रतिदिन की तरह बाजार से फूल खरीद कर पूजा के लिए अपने घर ब्लॉक नंबर 3 जा रहा था। इसी बीच चार नंबर चौक के पास अपराधियों ने उसे रोक कर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें चार गोली उसे लगी है। घटना का अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए वहीं सूचना पर परिजनों और स्थानीय वासियों ने उसे टीएमएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुन परिचितों और स्थानीय वासियों ने घटना स्थल पर सड़क जामकर अपराधियों को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घंटों हंगामा के बाद पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ । लेकिन शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...