Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग ने समाजसेवा की मिसाल पेश की,चौक-चौराहों पर अलाव की व्यापक व्यवस्था

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news
Oplus_131072

हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना है, और हर साल हम सर्दी में अलाव जलाकर उनकी मदद करते हैं :– चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। संस्था ने शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से राहत देने का सराहनीय कार्य किया है। यह पहल सर्दियों के दौरान हर साल कमजोर वर्गों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से की जाती है।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना है। सर्दी के मौसम में गरीब और बेघर लोगों को सबसे ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अलाव जलाना हमारी जिम्मेदारी है। यह न केवल उनका सहारा बनता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हजारीबाग यूथ विंग के सदस्यों ने सर्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शहर के चौक-चौराहों का दौरा किया और उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अलाव की सबसे अधिक आवश्यकता थी। तत्पश्चात, टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था की।

इस पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है। स्थानीय निवासी चंदन सिंह ने कहा, हजारीबाग यूथ विंग का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है। इस सर्दी में यह अलाव जरूरतमंदों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। संस्था ने घोषणा की है कि वह आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखेगी। अन्य इलाकों में अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे जा रहे है।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, सहसचिव डॉक्टर बी वेंकटेश,उपाध्यक्ष विकास केसरी कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य विकाश तिवारी, शम्पा बाला, गुंजन मद्धेशिया,
कुल्तार सिंह,सनी सिंह सलूजा,अख्तर हुसैन,मो.नौशाद अंसारी,संतोष चौधरी,सिद्धार्थ कुमार उर्फ सिद्दू,सूरज वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...