Home Jharkhand मुखिया कमला देवी ने लोहरदगा उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग रखी
Jharkhand

मुखिया कमला देवी ने लोहरदगा उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग रखी

Share
Share

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

पेशरार लोहरदगाः जिले के अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के पेशरार प्रखंड क्षेत्र में बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना से सही घाटी से मन्हेपाट सि‌सकारी कोना डीपा तक निर्माण कार्य के ठीकेदार द्वारा सड़क को अधुरा छोड़े जाने के खिलाफ मन्हे पाट, चांडी, हुडमुड़, गणेशपुर, तुईमू पाट, चापरोंग, हेन्हे, गम्हरिया, गड़ातू, रोड़ो, निन्दी आदि गांवों के ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त से मिलने लोहरदगा समाहरणालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि
सही घाटी से मन्हेपाट सि‌सकारी कोना डीपा तक रोड बनवाई जाए। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत तुईमू, ग्राम- मन्हेपाढ, बाजार टाँड़ से लेकर सही घाटी यात्री शेड तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना कार्य ठेकेदार अजमलअंसारी के द्वारा वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। जो अभी क 2024 तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। जिसके उक्त ग्रामों के ग्रामीणों तथा जिला मुख्यालय, साप्ताहिक बाजार तथा सभी ग्राम के विद्यालयों के शिक्षकों को भी परेशानी होने के कारण शिक्षक लोग भी विद्यालय तक नहीं आ पाते हैं। जिसके कारण बच्चों को भी दिकतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई पैसेन्ट को भी हॉस्पीटल तक लाना पड़े तो भी बहुत मुश्किलें होती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से निवेदन किया है कि उक्त कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने की करवाई की जाए ताकी हम सभी ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। आवेदन करने आए प्रखंड प्रमुख सीता देवी, पंचायत मुखिया कमला देवी व ग्रामीणों में लक्ष्मण उरांव, करमनाथ उरांव, कृष्णा खेरवार, संतोष खेरवार, सिपटिन उरांव, दीनबंधु खेरवार, मेनचर भगत, शुरेश असुर, सुरेंद्र असुर, गुलाब असुर, बिशुन असुर, रामू असुर, चंद्रकिशोर असुर, भुखला खेरवार, संतोष भगत, सुखराम खेरवार, अर्जुन खेरवार, सिकंदर खेरवार, दिनेश खेरवार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...

JharkhandRanchi

कॉसमॉस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 72 मरीजों की हुई जाँच।

राँची । महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गर्भवती पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को...