Home Jharkhand समाजसेवी किशोरी राणा भाजपा से विधान सभा प्रत्याशी के हैं प्रबल दावेदार
Jharkhand

समाजसेवी किशोरी राणा भाजपा से विधान सभा प्रत्याशी के हैं प्रबल दावेदार

Share
Share


किशोरी राणा नव झारखंड फाउंडेशन एनजीओ के हैं संस्थापक
हजारीबाग सदर विधान सभा के पूर्व विधायक मनीष जायसवाल के सांसद बनते ही भाजपा के कई वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनने को लेकर अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करने में लगे हैं। इसी कतार में कटकमसांडी प्रखंड के डांड़़ निवासी व नव झारखंड फाउंडेशन एनजीओ के किशोरी राणा का नाम भी शामिल है। अपने एनजीओ के बैनर तले उन्होने क्षेत्र से पलायित मजदूरों के हित में कई नायाब सहयोग किया है। उन्होने देश के किसी भी कोने में काम कर रहे मजदूरों की असामयिक मौत होने पर उनके शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का काम किया है। उनका कहना है कि खनिज सम्पदा से भरपूर झारखंड राज्य से रोजी के तलाश में मजदूरों का अन्यत्र पलायन बेहद दु:खद बात है। राज्य में मजदूरों व युवाओं के लिए झारखंड सरकार द्वारा रोजगार नही उपलब्ध कराना सूबे की सरकार की विफलता है। उन्होने यह भी कहा कि यदि भाजपा आलाकमान द्वारा सदर विधान सभा से प्रत्याशी बनने का अवसर प्रदान किया जाता है, तो चुनावी जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता युवाओं व मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। अपने इस उदेश्य को साकार करने के लिए उन्होने अपने समर्थकों के साथ कटकमसांडी, बाझा, डांटो, रेबर, बलिया आदि गांव का दौरा किया और जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होने क्षेत्र में गहराते पेयजल समस्या को विभाग तक पहुंचाने और पेयजल व लघु सिचाई योजना के तहत नवनिर्मित जलमीनारों के ठेकेदारों पर त्वरित कार्रवाई कराए जाने की बात कही। उन्होने बताया कि वर्षो से हम भाजपा का एक समर्पित सिपाही रहा हूं और एक जनप्रतिनिधि बनकर समाजसेवा को अंगीकार करना चाहता हूं। कहा कि महाराष्ट्र में रहकर कोरोना काल मे इस क्षेत्र के दर्जनों जीवित व मृत लोगों को आर्थिक सहयोग कर उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया हूं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...

JharkhandRanchi

कॉसमॉस क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 72 मरीजों की हुई जाँच।

राँची । महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गर्भवती पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को...