JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने ED की याचिका को निष्पादित कर दिया

Share
Share
Khabar365news

Ranchi/Delhi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल को रद्द करने की मांग वाली ED की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को दी गई जमानत के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने ED की याचिका को निष्पादित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ में ED की याचिका पर सुनवाई हुई. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में झारखंड हाईकोर्ट 28 जून के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें सीएम हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ ज़मानत की सुविधा प्रदान की गई है. शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और इसमें हस्तक्षेप करने की जरुरत नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL मामले में 100 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले की जांच में CID की कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में 400 नियुक्तियां फर्जी होने का दावा,

Khabar365newsरांची। JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर गंभीर दावा सामने...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो के खिलाफ FIR,

Khabar365newsधनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो के खिलाफ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

300 रुपये की रिश्वत का केस 33 साल चला,

Khabar365news[स्थान]। महज 300 रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में करीब 33...