BreakingJharkhand

31 जुलाई को रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मॉनसून सत्र को लेकर करेंगे बैठक

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची आगमन के तुरंत बाद वे सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें 1 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त, वे 1 अगस्त को धनबाद की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे राष्ट्रपति के दौरे, झारखंड जनजातीय महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित रूप से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं। मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं। राज्य से जुड़े आवश्यक विधेयकों की प्रतियां दिल्ली में ही मंगाकर उनकी समीक्षा एवं स्वीकृति भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लेते हैं, जो वहां उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की योजनाओं की प्रगति की नियमित जानकारी ले रहे हैं, और आवश्यकता होने पर संबंधित जिलों के उपायुक्तों को सीधे निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही, वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार सक्रिय रहते हुए जनता से संवाद बनाए हुए हैं।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...